Join our telegram Contact Us Join Now!

ATM का फुल फॉर्म क्या होता है? - What is the Full Form of ATM?

ATM का फुल फॉर्म क्या होता है? - What is the Full Form of ATM?,ATM का अविष्कार किसने किया था?,ATM क्या है? Tech Support in Hindi - हिंदी में जानकारी

 दोस्तों आज का जमाना INTERNET का हैं देश के विकास के साथ हमारे बैंक में भी बहुत सारी सुविधा देना शुरू कर दिया हैं तो दोस्तों हम आपको. हम सभी लोग को Tech Support in Hindi के द्वारा आपको Atm क्या हैं? और ATM का फुल फॉर्म क्या होता है? Atm की पूरी जानकारी देंगे! दोस्तों आप अपने बैंक खाते से पैसे निकलने के लिए ATM Card का प्रयोग करते ही होगे। लेकिन क्या आप ने कभी यह जानने की कोशिश कि हैं की ATM मशीन किसने बनायी या फिर ATM मशीन बनाने की जरुरत आखिर पड़ी? आज हम आपको Atm से सबंधित पूरी जानकारी इस Article के माध्यम के द्वारा देंगे.

ATM का फुल फॉर्म क्या होता है? - What is the Full Form of ATM? Tech Support in Hindi
ATM का फुल फॉर्म क्या होता है? - What is the Full Form of ATM?


आज हम आप लोगो को इस Article के द्वारा जानेंगे ATM मशीन का अविष्कार किसने किया? और क्यूँ किया? ATM का फुल फॉर्म क्या होता है? तो अब सबसे पहले हम यह जान लेते हैं की एटीएम का फुल फॉर्म क्या होता है यह जानते है।


ATM क्या है? - What is Atm?

एटीएम एक आटोमेटिक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जिसका उपयोग वित्तीय और पर्सनल निकासी के लिए किया जाता है। उदाहरण के लिए नगद निकासी, मनी ट्रान्सफर आदि । यह लेन देन बैंक द्वारा जरी किये गए डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम किया जाता हैं। एटीएम प्रणाली बैंकिंग की प्रक्रिया को सरल और सुविधा जनक बनाती है।


ATM का Full Form क्या होता है? - What is the Full Form of ATM?

दोस्तों अगर आप से कोई एटीएम का फुल फॉर्म पूछा तो शायद आप लोगो को नहीं पता होगा और बहुत से लोग कहेंगे कि ATM का full form Any Time Money होता है। पर यह गलत हैं ATM का full formAutomated Teller Machine” होता है।


Tech Support in Hindi - हिंदी में जानकारी -  एटीएम का फुल फॉर्म क्या होता है यह पूछा जाए तो हिंदी में एटीएम का फुल फॉर्म कुछ इस तरह से होगा।


Automated : स्वचलित


Teller : क्लर्क या कैशियर


Machine : यंत्र या मशीन


यदि आपसे हिंदी में एटीएम का फुल पूछा जाये तो इसे स्वचलित कैशियर यंत्र या फिर स्वचलित क्लर्क यंत्र कहते हैं ।


जब एटीएम मशीन का निर्माण किया गया था तो इसके निर्माता ने इसे BANKMATIC नाम दिया था। लेकिन तब इस मशीन को लोगो द्वारा न उपयोग किया गया ना ही अपनाया था। लेकिन समय के साथ सब कुछ बदल गया और आज यह Atm मशीन हमारे जीवन का एक अहम् हिस्सा बन चूका है। तो अब बात करते है एटीएम का अविष्कार किसने और क्यूँ किया था?


ATM का अविष्कार किसने किया था? - Whog invented the ATM?

एटीएम मशीन की निर्माण पश्चिमी देशों के लोगो के वेतन बढ़ने तथा प्रशिक्षित लोगों की संख्या में कमी के कारण पैदा हुई। इसके आविष्कार का श्रेय आर्मेनिया मूल के अमेरिकी लूथर जार्ज सिमिजियन को जाता है। सन 1939 में Atm मशीन का अविष्कार किया था जो आटोमेटिक तरीके से बैंकिंग को सुलभ सरल बनाती थी।

हालाँकि यह Atm मशीन कैश और चेक डिपाजिट का काम करती थी। इसके माध्यम से पैसे नहीं निकाले जा सकते थे, इसलिए यह मशीन बहुत ज्यादा कारगर साबित नहीं हुई।

लूथर जार्ज सिमिजियन नें मशीन का नाम BANKMATIC रखा था। लेकिन उस समय बैंकों द्वारा इस मशीन पर विश्वास नहीं जताया और और इसका इस्तेमाल करने से मना कर दिया। इसके बाद लूथर जार्ज सिमिजियन इस BANKMATIC मशीन में सुधार करने में लगातार लगे रहे! लूथर जार्ज सिमिजियन 21 साल के बाद 1960 में उन्होंने ने इसके पेटेंट कराने के लिए आवेदन किया और साल 1963 में उन्हें इसका पेटेंट मिल गया।

पेटेंट लेने के बाद लूथर जार्ज सिमिजियन सिटी बैंक ऑफ़ न्यूयॉर्क को इसके BANKMATIC इस्तेमाल के लिए मना लिया। सिटी बैंक ऑफ़ न्यूयॉर्क को आज सिटी बैंक के नाम से जाना जाता है। छह महीने तक इसके इस्तेमाल के बाजवूद इस मशीन को मान्यता ना मिल सकी।

इसी बिच जापान में क्रेडिट कार्ड का चलन शुरू हो चूका था। जिसके बाद वहां के लोगों को एक ऐसी मशीन की आवश्यकता महसूस हुई जो कार्ड के माध्यम से पैसे निकाल सके। जिसके चलते कई सारी मशीने इस होड़ में आ गयी। साल 1966 में एक कैश डिस्पेंसर का इस्तेमाल किया गया जिसका सफलता पूर्वक इस्तेमाल भी होने लगा।

हालाँकि अब तक जिस तरह के एटीएम का इस्तेमाल हो रहा था वह वर्तमान के एटीएम से काफी भिन्न थे। और 1966 तब की तकनीक और आज की तकनीक में विभिन्न तरह से बदलाव हो चुके है।

आज हम जिस एटीएम मशीन का इस्तेमाल कर रहे है इसे बनाने का पूर्ण श्रेय जाता है भारत में जन्मे स्कॉटिश मूल के जॉन शेफ़र्ड ने, जिन्हें आज पूरी दुनिया Father of Atm के नाम से जानती है।

सन 1967 में लन्दन की बार्कलेज बैंक ने कार्ड की मदद से पैसे निकलने के लिए एक मशीन लगाने की घोषणा की थी बार्कलेज बैंक ने जॉन शेफ़र्ड द्वारा बनायीं गयी मशीन को लगाया था और उसके बाद इसकी सफलता को देखते हुए पूरी दुनिया में एटीएम मशीन लगायी जाने लगी।

आज का विज्ञानं तब के विज्ञानं से काफी ज्यादा उन्नत हो गया है। पहले जहाँ इस तरह की मशीनों से पैसे निकलने के लिए सामान्य सरल तकनीक का इस्तेमाल हो रहा था वहीँ आज की एटीएम मशीनों में Magnetic strip का इस्तेमाल हो रहा है। जो तब की तकनीक से बिलकुल हट कर काम करती है।


अधिकतर पूछे जाने वाले निम्न सवाल 

दुनिया का पहला एटीएम कहाँ लगा था?

सन 1967 में लन्दन की बार्कलेज बैंक ने दुनिया का सबसे पहला एटीएम लगाया था।

भारत में पहला एटीएम कहा लगा था?

साल 1987 में भारत में HSBC Bank (हांगकांग और शंघाई बैंकिंग कॉर्पोरेशन) द्वारा पहला एटीएम लगाया गया था।

एटीएम का अविष्कार किसने किया था?

भारत में जन्मे स्कॉटिश मूल के जॉन शेफ़र्ड को एटीएम का आविष्कारक माना जाता है।

ATM का full form क्या होता है?

ATM का full form “Automated Teller Machine” होता है।सन 1967 में लन्दन की बार्कलेज बैंक ने दुनिया का सबसे पहला एटीएम लगाया था।

 आशा करता हूं कि आप को हमारी Website Tech Support in Hindi के द्वारा दी गयी  जानकारी ATM मशीन का अविष्कार किसने किया? और क्यूँ किया? ATM का फुल फॉर्म क्या होता है? आपको पसंद आया होगा किसी चीज की अगर आपको सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव हम तक पहुंचाएं और इस पोस्ट को सोशल मीडिया प्रचार करना ना भूले 

Thanks for reading: ATM का फुल फॉर्म क्या होता है? - What is the Full Form of ATM?, Sorry, my English is bad:)

Getting Info...

एक टिप्पणी भेजें

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.